अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, सभी यात्री सुरक्षित
-
By
Admin
Published - 10 March 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मंगतखेड़ा के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार बस मौरावां से उन्नाव शहर की ओर आ रही थी। दही मोड़ के पास स्थित एक ढाबे के करीब पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस दाहिनी ओर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तेज प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभालते हुए सड़क पर लगे जाम को हटवाया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में केवल एक यात्री को हल्की चोट आई है, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा और ओवरलोडिंग या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊराजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के अदानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्ड
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चल
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के कोतवाली सदर क्षेत्र में छह माह के मासूम की हत्या
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन थाना पुलिस ने तमंचे के बल पर राहगीरों से मो
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव विकास भवन सभागार में पीएलएफएस/एएसयूएसई सर्वेक्षण को लेकर जिला स्तरीय अ