पीएलएफएस/एएसयूएसई सर्वेक्षण को लेकर विकास भवन में समीक्षा बैठक
-
By
Admin
Published - 10 March 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव विकास भवन सभागार में पीएलएफएस/एएसयूएसई सर्वेक्षण को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विधेश ने की।
बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देशन में सर्वेक्षण की प्रगति और गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सर्वे कराया जा रहा है।
यह सर्वे जुलाई 2025 से शुरू हुआ है और जून 2026 तक पूरा किया जाएगा। चार चरणों में होने वाले इस सर्वे का वर्तमान में तीसरा चरण चल रहा है।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के साथ इस सर्वे में भाग लेने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। सर्वे के माध्यम से असंगठित गैर-कृषि उद्यमों के सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े तैयार किए जाएंगे।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सर्वेयर और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊराजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के अदानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्ड
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चल
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के कोतवाली सदर क्षेत्र में छह माह के मासूम की हत्या
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन थाना पुलिस ने तमंचे के बल पर राहगीरों से मो
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव विकास भवन सभागार में पीएलएफएस/एएसयूएसई सर्वेक्षण को लेकर जिला स्तरीय अ