पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 10 March 2026 33 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और हत्या में इस्तेमाल की गई रक्तरंजित बांस की लाठी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार बसधना गांव निवासी सुमन शुक्ला ने थाना गंगाघाट में तहरीर देकर बताया था कि 8 मार्च की रात गांव के ही विपिन सिंह और शिवम सिंह उर्फ छोटू उर्फ सनकी ने पुरानी रंजिश के चलते उनके पति मनोकांत शुक्ला को बुलाकर गाली-गलौज की और मारपीट कर उन्हें जबरन अपने साथ ले गए।अगले दिन माखी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने मनोकांत शुक्ला के रूप में की। विवेचना के दौरान अजय सिंह का नाम भी सामने आया।मंगलवार को गंगाघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अतरी मोड़ के पास से विपिन सिंह, शिवम सिंह और अजय सिंह को सफेद अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊराजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के अदानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्ड
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चल
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के कोतवाली सदर क्षेत्र में छह माह के मासूम की हत्या
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन थाना पुलिस ने तमंचे के बल पर राहगीरों से मो
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव विकास भवन सभागार में पीएलएफएस/एएसयूएसई सर्वेक्षण को लेकर जिला स्तरीय अ