विभिन्न परियोजनाओं, दैवीय आपदा व अन्य योजनाओं के लाभ हेतु विभागीय आनलाइन पोर्टल पर करें आवेदन
-
By Admin
Published - 11 June 2025 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बाल किशोर दुबे ने बुधवार को बताया मत्स्य पालक कल्याण कोष के वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न उप परियोजनाओं यथा- दैवीय आपदा हेतु सहायता, वैवाहिक सहायता, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था सहायता, मत्स्य पालन हेतु के0सी0सी0 ब्याज पर सहायता, जल जीव पालन सम्बन्धी गतिविधियों हेतु विद्युत पर राज्य सहायता, तकनीकी प्रशिक्षण एवं सेमिनार तथा मछुआ आवास आदि में योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु विभागीय आनलाइन पोर्टल पर आवश्यक अभिलेख सहित आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पोर्टल पर सीधे अथवा जन सूचना केन्द्र के माध्यम से भी किया जा सकता है। योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर भी देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, सिविल लाईन, उन्नाव से किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावचौदह जून दिन शनिवार को समय 11ः30 बजे से डाॅ0 बबीता सिंह चैहान, अध्यक्ष, उ0प्र
-
पंकज शुक्ल सार्थक संवाददाता लखनऊ पुरवा तहसील के असोहा थाना अंतर्गत जबरेला गांव में गुरुवा