बेखौफ चोरों ने दो घरों से उडाये अठारह लाख के जेवर व ढाई लाख से अधिक की नगदी
-
By Admin
Published - 30 May 2025 52 views
असोहा उन्नाव
असोहा थाना क्षेत्र के गांव शाहाबाद ग्रांट में दो किसानों के घर में चोरों ने धावा बोला।पहली चोरी किसान अशोक यादव गुरुवार रात खाना खाकर छत पर लेटे थे।पत्नी संतोष कुमारी लखनऊ एक मांगलिक कार्यक्रम में गई थी।शुक्रवार सुबह उठने के बाद अशोक नीचे पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा देख दंग रह गए।अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी।जिसमें रखे लगभग दस लाख के जेवरात व 58 हजार नकद गायब थे।वही दूसरी चोरी गांव के चंद्रशेखर मौर्य के घर में हुई। अशोक यादव के घर से लगभग पचास मीटर दूरी पर स्थित चंद्रशेखर मौर्य परिवार के साथ छत पर लेटे थे।शुक्रवार सुबह उठने पर नीचे जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था।अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे लगभग लगभग आठ लाख के जेवरात व दो लाख नकद गायब थे।सूचना पर पहुंचे पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट टीम को बुला जांच पड़ताल की है।एसओ विमल कांत गोयल ने बताया कि जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
Sarthak Riportar LuchnowLucknow, May 31, 2025 — Shri Rajeev Krishna, an officer of exceptional merit
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया
-
असोहा उन्नाव असोहा थाना क्षेत्र के गांव शाहाबाद ग्रांट में दो किसानों के घर में चोरों ने