सरोजनीनगर में आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम : डॉ. राजेश्वर सिंह ने बीएल संतोष और सीएम योगी का किया स्वागत*
-
By Admin
Published - 29 May 2025 13 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान- 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में संगोष्ठी आदि कार्यक्रम संचालित हैं। इसी क्रम में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अहिल्या बाई होल्कर के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि बी एल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में पुण्यश्लोक, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन गौरवपूर्ण है। विधायक ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को प्रेरणाजन्य बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "माँ दुर्गा सी संहार शक्ति, ब्रह्मवादिनी लोपामुद्रा सम वेद मर्मज्ञता, माँ सीता सी मर्यादा, शबरी सी तप और मां यशोदा सम वात्सल्य आदि भारतीय नारीत्व के सम्माननीय, अनुकरणीय गुण हैं!
देवी अहिल्याबाई होल्कर इन दिव्य परंपराओं की अग्निशिखा थीं, उनकी मर्यादा, उनके श्रद्धा के विस्तार ने उन्हें राजमाता से भी आगे बढ़कर 'देवी अहिल्या' बनाया!डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अहिल्याबाई होल्कर के वंशज उदय सिंह राजे होल्कर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और गुलाब देवी, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, युवा भाजपा नेता नीरज सिंह, एमएलसी उमेश द्विवेदी, एमएलसी व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक ओ पी श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, अध्यक्ष महिला आयोग बबीता सिंह चौहान, एमएलसी अवनीश सिंह एवं अंगद सिंह, ममता पांडेय एवं डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल सहित सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।अंत में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आभार जताते हुए डॉ. सिंह ने आगे लिखा, "आज सरोजनीनगर की तेजस्विनी मातृशक्ति ने अपार उपस्थिति से कार्यक्रम के गौरव और गरिमा को विभूषित किया, मैं पुनः आप सभी का आभारी हूँ, आपके इस स्नेह, सहयोग और समर्थन के सम्मुख नतमस्तक हूँ!!"
सम्बंधित खबरें
-
Sarthak Riportar LuchnowLucknow, May 31, 2025 — Shri Rajeev Krishna, an officer of exceptional merit
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया
-
असोहा उन्नाव असोहा थाना क्षेत्र के गांव शाहाबाद ग्रांट में दो किसानों के घर में चोरों ने