दही पुलिस की कार्रवाई: दो तमंचे और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 19 September 2026 42 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना दही पुलिस ने 19 सितंबर को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक पंकज कुमार सोनकर ने हमराही पुलिस बल के साथ मुर्तजानगर मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र सब्बीर, निवासी दरिया खेड़ा, थाना सोहरामऊ, हाल निवासी दही चौकी तथा मिथलेश धानुक उर्फ बऊवा पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम गजौली, थाना दही के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना दही में मुकदमा संख्या 242/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करते हुए उन्नाव में नए प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना दही पुलिस ने 19 सितंबर को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवै
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने डूडा कॉलोनी में हुई हत्या की घटना का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार उप जिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर व
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना दही पुलिस ने 19 सितंबर को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवै