Public Post

घरेलू विवाद में मामा की हत्या, आरोपी भांजा बांका समेत गिरफ्तार सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने डूडा कॉलोनी में हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भांजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को डूडा कॉलोनी निवासी सुधीर शुक्ला की तहरीर पर दीप नरायन पाण्डेय उर्फ छोटू की धारदार हथियार से हत्या किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान नामजद आरोपी उमंग त्रिपाठी (28) निवासी डूडा कॉलोनी को सुधापुरम के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसका सगा मामा था और वह उसकी मां के साथ आए दिन गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करता था। इसी विवाद के चलते उसने बांका से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका बरामद किया। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र समेत पुलिस टीम शामिल रही।

सम्बंधित खबरें

अपराध

मनोरंजन