गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली सदर पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
-
By
Somendra shukla
Published - 18 September 2026 20 views
सोमेंद्र नाथ / सार्थक संवाददाता उन्नाव
कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार थाना दही में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 208/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 2/3(1) में पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर द्वारा की जा रही है।
इस प्रकरण में श्रीकान्त तिवारी उर्फ टीटू, नितिन कश्यप, अमन सिंह उर्फ अंश सिंह तथा सोनू उर्फ अविनाश चन्द्र वर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुकदमे में वांछित चल रहे राजेन्द्र प्रसाद उर्फ विजय (50 वर्ष) निवासी कांशीराम कॉलोनी, पारा, जनपद लखनऊ को 18 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बाढ़ प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शुक्लागंज। ओपीजेडी इंटर कॉलेज, शुक्लागंज में आयोजित बाढ़ राहत किट
-
सोमेंद्र नाथ / सार्थक संवाददाता उन्नावकोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावफतेहपुर चौरासी, उन्नाव। सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं एवं बालिकाओं को देखक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना बीघापुर क्षेत्र के ठग पुरवा गांव में एक युवती द्वारा फांसी