मगरवारा में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया
-
By
Somendra shukla
Published - 17 September 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मगरवारा स्थित श्री गोकुल बाबा मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आचार्य मंडलेश्वर डॉ. स्वामी साक्षी जी महाराज की मौजूदगी में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता तथा पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी दादा समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता भी रही। सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह ‘नंदू’ सहित अन्य सम्मानित जनों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक-दूसरे को बधाई दी।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव शहर की डूडा कॉलोनी में शुक्रवार को हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को विश्वकर्मा विहार, क
-
सातन चौराहे से पुलिस ने दबोचान्यायालय के समक्ष किया पेश सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मगरवारा स्थित श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ग्रामीणों की मांग पर लगवाया मेडिकल कैंप, 300 से अधिक लोगों का हुआ