ग्रामसभा की स्ट्रीट लाइट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 15 September 2026 22 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने ग्रामसभा की निधि से लगाई गई स्ट्रीट लाइट चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई स्ट्रीट लाइट बरामद की है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को संजय कुमार निवासी काशीराम कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्रामसभा में लगाई गई स्ट्रीट लाइट चोरी कर ली गई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 576/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह चौहान व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आलम पुत्र स्व. बाबू खान (28) निवासी उम्मीदों का शहर, को शेख फार्म के पास काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
सम्बंधित खबरें
-
जनपद उन्नाव में PWD के कारनामों की पोल लगातार खोली जा रही है जहां शहर हो या गांव सभी प्रकार के
-
जनपद उन्नाव में पीडब्ल्यूडी के कारनामों की पोल लगातार खोली जा रही है जहां शहर हो या गांव सभी प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने ग्रामसभा की निधि से लगाई गई स्ट्रीट
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। गणेश पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित