नंदुलन खेड़ा में गूंजा वीरता का आल्हा, विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्र सेवक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल
-
By
Somendra shukla
Published - 15 September 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। भगवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नंदुलन खेड़ा में मंगलवार को पारंपरिक आल्हा गायन एवं विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आल्हा गायन और दंगल भारतीय सनातन संस्कृति तथा वीरता की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण संस्कृति को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं में शारीरिक क्षमता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
उन्होंने उपस्थित लोगों से समाज में व्याप्त जातीय भेदभाव को समाप्त कर आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए सभी वर्गों का साथ आना आवश्यक है।
आयोजन में सुविख्यात कवि एवं सामाजिक चिंतक कमलेश शुक्ल, ग्राम प्रधान गंगाप्रसाद यादव, प्रधान अमरेंद्र यादव, अमर सिंह, आरके सिंह मामाजी, शेषपाल, प्रधान पंकज बाबाजी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। दंगल में पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
सम्बंधित खबरें
-
जनपद उन्नाव में PWD के कारनामों की पोल लगातार खोली जा रही है जहां शहर हो या गांव सभी प्रकार के
-
जनपद उन्नाव में पीडब्ल्यूडी के कारनामों की पोल लगातार खोली जा रही है जहां शहर हो या गांव सभी प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने ग्रामसभा की निधि से लगाई गई स्ट्रीट
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। गणेश पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित