बहू-बेटी में भेदभाव नहीं, सम्मान और स्नेह से मजबूत होगा परिवार — पुरवा में पुलिस की अनोखी पहल
-
By
Somendra shukla
Published - 06 September 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना पुरवा क्षेत्र के ग्राम मंगतखेड़ा में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुरवा, प्रभारी निरीक्षक थाना पुरवा, मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को परिवार में प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।
चौपाल में सास, बहू, ननद, भाभी, माताओं, बेटियों एवं छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पुलिस टीम ने कहा कि बहू को बेटी के समान सम्मान और स्नेह मिलना चाहिए तथा बहू-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। वहीं बहुओं से सास को मां समान सम्मान देने और परिवार के सदस्यों से मधुर संबंध बनाए रखने की अपील की गई।
महिलाओं को जरूरत पड़ने पर 1090, 112 और 108 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से पति-पत्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसेवा की मिसाल रहे स्वर्गीय अजीत सिंह को 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद