आउटसोर्स कर्मियों को बढ़े पारिश्रमिक की सौगात, श्रमिकों को भी बांटे हितलाभ प्रमाण-पत्र
-
By
Admin
Published - 02 September 2026 2 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का मिला लाभ
उन्नाव, 02 सितंबर। शासन द्वारा विभिन्न प्रशासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम पारिश्रमिक सुनिश्चित कराने तथा नियम संगत कटौतियों एवं अन्य सेवा शर्तों का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण तथा वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार को निराला प्रेक्षागृह में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज की अध्यक्षता में कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना तथा मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
हितलाभ प्रमाण-पत्र सदर विधायक पंकज गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सुशील कुमार, पीडी तेजवन्त सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उन्नाव राम कमल तथा सहायक श्रमायुक्त एस.एन. नागेश द्वारा वितरित किए गए।
कार्यक्रम में निलेश कुमार दीक्षित, इन्दीवर जोशी, राधेश्याम सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उन्नाव, पूर्णिमा सिंह चौहान, रवि कुमार पाण्डेय, सुशील शर्मा, अर्जुन प्रताप सिंह एवं आदिल सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। जिला कारागार में तैनात रहे निलंबित सिपाही नृपेंद्र की बुधवार को अचान
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूर्व विधायक चौधरी खजान सिंह के आवास से शुरू होगी यात्रा, बड़ी सं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के दादरी गजियाखेड़ा गांव में 30 अगस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव “पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा” के तहत पांच बसों को विध
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा को ल