सफीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 18 August 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अशोक कुमार सरोज ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए थाना सफीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 365/2026 में वांछित अभियुक्त रोहित रावत (26) पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम मवईभान, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव को उसके गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351(3), 64(1), 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शहर में मानकों को दरकिनार कर विकसित की जा रही प्लॉटिंग के ख
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर थ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और समाज को न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत टाउन एरिया पुरवा के राजा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर थ
-
उन्नाव में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, करीब 9 बीघा जमीन पर कार्रवाई