दलित युवकों से मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग
-
By
Admin
Published - 14 July 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में तीन दलित युवकों के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रोहित कुमार, चिराग और अनुज कुमार ने आरोप लगाया कि 12 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही रहने वाले फुरकान और रमजानी ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक गालियां भी दीं।
मामले को लेकर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता बिमल द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा से मिले और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सीओ बीघापुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बीघापुर को पीड़ित युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी बीघापुर ने तीनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य बाधित होने से नाराज 15 से अध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में तीन दलित युवकों के स
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में व
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूरन नगर (उन्नाव)। शहर के पूरन नगर यू डी ए कॉलोनी में खुले में लै
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव PCS सुरभि शर्मा SDM कानपुर देहात को उपजिलाधिकारी बागपत बनाया गया।