उन्नाव वन विभाग की बैठक में पौधरोपण और संरक्षण पर मंथन
-
By
Admin
Published - 09 July 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनपद वन अधिकारी (डीएफओ) की अध्यक्षता में वन विभाग परिसर में जिले के विभिन्न सक्रिय सामाजिक संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौधरोपण अभियान को अधिक प्रभावी बनाने और जनसहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएफओ ने सभी एनजीओ संचालकों से पौधरोपण अभियान में सहयोग और सुझाव मांगे।
बैठक के दौरान समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र शर्मा ने सुझाव दिया कि पौधे लगाने के बाद उनके रखरखाव और नियमित सिंचाई की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, क्योंकि देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे सूख जाते हैं। डीएफओ ने इस सुझाव को तर्कसंगत बताते हुए कहा कि पौधों की देखभाल और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में भारत उन्नयन समिति की आजीवन सदस्या एवं डीएसएन कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. रचना त्रिवेदी सहित जिले के अनेक समाजसेवी और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को थाना औरास में गैंगस्टर एक्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शुक्लागंज की पोनी रोड चौड़ीकरण परियोजना को लेकर लगातार बद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नहर के पास होंडा एजेंसी के पीछे कथित र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत जनपद में स्कूली बच्चों की स
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से निजी संसाधनों से संचालित "पंकज
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद वन अधिकारी (डीएफओ) की अध्यक्षता में वन विभाग परिसर म