पुरवा में निजी लाइब्रेरियों पर प्रशासन की सख्ती, कई संस्थानों को नोटिस
-
By
Admin
Published - 07 July 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के पुरवा तहसील क्षेत्र में मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशासन ने निजी लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई लाइब्रेरियां निर्धारित मानकों का पालन करती नहीं मिलीं, जबकि पुरवा स्थित 'स्टूडेंट लाइब्रेरी' बंद पाई गई। ब्लॉक रोड की 'अमर लाइब्रेरी' और चमियानी की 'एमर्श लाइब्रेरी' का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और अन्य प्रशासनिक अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा और बेहतर अध्ययन वातावरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि निजी लाइब्रेरियों का निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में मियागंज-सफीपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय किसान की
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा तहसील क्षेत्र में मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव म
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टायर पं