विवादित पोस्टर मामले में सपा का प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 27 May 2026 32 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले को लेकर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद अन्नू टंडन और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंचल वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपाइयों ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर विवादित पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।
नेताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक माहौल को प्रभावित करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई न होने पर पार्टी आगे भी आंदोलन करेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावईद-उल-अज़हा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में 31 मई को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव से फ्रिज लोड कर कानपुर के लिए