उन्नाव हाईवे पर डंपर की टक्कर से महिला की मौत
-
By
Admin
Published - 18 May 2026 30 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसा अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका चौकी अंतर्गत गहरा स्थित न्यू भारत ढाबा के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
मृतका की पहचान लखनऊ के डालीगंज निवासी सलमा (40) पत्नी रशीद के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ बाइक से कानपुर से लखनऊ लौट रही थीं। तभी पीछे से आए डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में सलमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने उन्हें देखने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के लिए डंपर चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार बताया।
पुलिस ने बाइक और डंपर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी गैस की
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुसैन नगर चौराहे के पास सांवरिया
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर तहसील क्षेत्र के बिछिया ब्लॉक अंतर्गत पड़री कला गांव के मजरे घन
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार