स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर पंकज मिश्र बने जिला संयोजक
-
By
Admin
Published - 06 May 2026 13 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बुधवार को जनपद उन्नाव के होटल वैल्यू प्लस में स्वदेशी जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवध प्रांत समन्वयक हर्ष वर्धन, सह समन्वयक रामकुमार, पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजीव, जिला संपर्क प्रमुख हरदोई विमलेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष पंकज व श्याम त्रिवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य उन्नाव जनपद में संगठन के कार्यों को गति देना और समाज को स्वदेशी विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन का विस्तार करना रहा। मुख्य वक्ता हर्ष वर्धन ने युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने पर विशेष बल दिया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
इस दौरान पंकज मिश्र को जिला संयोजक घोषित किया गया। उन्हें संगठन विस्तार का दायित्व सौंपते हुए अगली बैठक में पूर्ण कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही गई। बैठक में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव बुधवार को जनपद उन्नाव के होटल वैल्यू प्लस में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात प्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में जमीन कब्जे के मुद्दे को लेकर भाजपा क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उप जिलाधिकारी सदर उन्नाव क्षितिज दुबेदी ने बताया कि स
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावसदर उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता ने जिलाधिकारी उन्नाव को पत्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंदन घाट पर बुधवार शाम गंगा नदी में नहाने गए 5