महिला पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर बैठक, त्वरित समाधान के निर्देश
-
By
Admin
Published - 06 May 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को महिला पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह ने की। इसमें जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला आरक्षियों व विभिन्न शाखाओं में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
बैठक में विनी सिंह ने महिला कर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।
बैठक का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों के कार्यस्थल की स्थितियों को बेहतर बनाना और उनकी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव व उपनिरीक्षक नेक मोहम्मद भी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव बुधवार को जनपद उन्नाव के होटल वैल्यू प्लस में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात प्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में जमीन कब्जे के मुद्दे को लेकर भाजपा क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उप जिलाधिकारी सदर उन्नाव क्षितिज दुबेदी ने बताया कि स
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावसदर उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता ने जिलाधिकारी उन्नाव को पत्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंदन घाट पर बुधवार शाम गंगा नदी में नहाने गए 5