नहर में छोड़े पानी से वैकल्पिक मार्ग बहा, उन्नाव-हरदोई रोड पर आवागमन ठप
-
By
Admin
Published - 06 May 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित दोस्ती नगर नहर पुल के चौड़ीकरण कार्य के दौरान बनाया गया वैकल्पिक मार्ग मंगलवार रात शारदा नहर में पानी छोड़े जाने के बाद बह गया। इससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पुराने संकरे पुल को तोड़कर चौड़ीकरण का कार्य करीब एक माह पहले शुरू किया गया था। यातायात सुचारु रखने के लिए नहर में पाइप और मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बनाया गया था, जो पानी के तेज बहाव में बह गया।
मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे वाहन रऊ करना चौराहे से नहर पटरी होते हुए दोस्ती नगर की ओर जा रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों को पटियारा-भंतावा मार्ग से निकाला जा रहा है।
चकलवंशी चौराहे से उन्नाव की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इन वाहनों को परियर और मियागंज मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव बुधवार को जनपद उन्नाव के होटल वैल्यू प्लस में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात प्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में जमीन कब्जे के मुद्दे को लेकर भाजपा क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उप जिलाधिकारी सदर उन्नाव क्षितिज दुबेदी ने बताया कि स
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावसदर उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता ने जिलाधिकारी उन्नाव को पत्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंदन घाट पर बुधवार शाम गंगा नदी में नहाने गए 5