बिजली चौपाल, उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान
-
By
Admin
Published - 28 April 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के पीडी नगर स्थित वृद्धाश्रम सामुदायिक भवन में मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा जन सुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में बिल गड़बड़ी, लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर और अनियमित आपूर्ति की शिकायतें सामने आईं।
विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने शिकायतें दर्ज कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के संभरखेड़ा गांव में सोमवार रात ट्रैक्टर
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन
-
सार्थक संवाददाता उन्नावप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरदोई में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन का
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पीडी नगर स्थित वृद्धाश्रम सामुदायिक भवन में मंगलवार को विद्युत विभा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी जितेंद्र सिंह
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित अभियु