भारतीय सैनिक की जमीन पर भू माफिया का कब्जा कब्जा, डीएम से लगाई गुहार
-
By
Admin
Published - 28 April 2026 26 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
नवाबगंज कस्बे में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक भारतीय सैनिक की पुश्तैनी जमीन पर ही कब्जा कर लिया। पीड़ित सैनिक अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। सैनिक का आरोप है कि दबंगों ने उसकी कीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने यह भी बताया कि हसनगंज तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। देश की सेवा में तैनात होने के कारण उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जमीन हड़पी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासनिक जांच जारी है, जिससे पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के संभरखेड़ा गांव में सोमवार रात ट्रैक्टर
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन
-
सार्थक संवाददाता उन्नावप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरदोई में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन का
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पीडी नगर स्थित वृद्धाश्रम सामुदायिक भवन में मंगलवार को विद्युत विभा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी जितेंद्र सिंह
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित अभियु