पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड की रिहर्सल, एसएसपी ने लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 24 April 2026 15 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को रिक्रूट आरक्षियों के 9 माह के आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 26 अप्रैल को प्रस्तावित पासिंग आउट परेड की रिहर्सल आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड का निरीक्षण कर टोलीवार मार्च पास्ट, कदमताल और सलामी की जांच की तथा आरक्षियों के अनुशासन और समन्वय की सराहना की। इस दौरान रिक्रूट्स को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। एसएसपी ने संबोधन में जनसेवा, पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी दक्षता पर जोर दिया। साथ ही परेड के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में डॉ. जी नाथ जी दयाल बालिक
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को रिक्रूट आरक्षियों के 9
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात विक्षिप्त महिला की इलाज के दौरान मौ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हंस धर्म कांटा के पास एक डीसीएम (
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को विकास कार्यों की विस