खाद-बीज दुकानों पर सख्ती, तीन लाइसेंस निलंबित, चार को नोटिस
-
By
Admin
Published - 24 April 2026 43 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में कृषि विभाग ने खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए परियर और पावा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में गंभीर अनियमितताओं पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, कैश मेमो व रजिस्टरों में खामियां पाई गईं। निषाद खाद एवं बीज भंडार बंद मिला, जबकि किसान एग्रो क्लिनिक सेंटर व तिवारी खाद केंद्र पर नियमों के विपरीत बिक्री हो रही थी। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को नियमों का पालन करने और IPMS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में डॉ. जी नाथ जी दयाल बालिक
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को रिक्रूट आरक्षियों के 9
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात विक्षिप्त महिला की इलाज के दौरान मौ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हंस धर्म कांटा के पास एक डीसीएम (
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को विकास कार्यों की विस