उन्नाव में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, एडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
-
By
Admin
Published - 09 March 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड़ ने की।
एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनगणना कार्य के लिए आवश्यक कर्मचारियों को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर और प्रगणकों की तैनाती की जाएगी। सभी विभागों को कर्मचारियों की सूची प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करानी होगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी। दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा।
इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी। यह वर्ष 1872 से शुरू हुई जनगणना श्रृंखला की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी।
एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना के दौरान डेटा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी जानकारी छूटे नहीं और सभी आंकड़े त्रुटिरहित तरीके से दर्ज किए जा सकें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी, उपजिलाधिकारी प्रशांत नायक, डीसी मनरेगा मनीष सहित जनगणना कार्य से जुड़े कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर गैर एहतमाली गांव में सोमवार को एक
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उपनि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।&nb
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को कले