रजबहा टूटने से 100 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न, किसानों में चिंता
-
By
Admin
Published - 09 March 2026 3 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में लखनऊ के शारदा नगर खंड-2 से निकलने वाला मोहान रजबहा हाजीपुर तरेहा गांव के पास बीती रात टूट गया। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और लगभग 100 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलमग्न हो गई। इस घटना से किसानों में अपनी फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
किसानों के अनुसार गेहूं की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और लगभग 10 दिन बाद कटाई शुरू होने वाली थी। रजबहा टूटने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे गेहूं के पौधे गिरने का खतरा है और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
बताया गया कि इससे पहले 3 मार्च को भी रजबहा ओवरफ्लो होकर टूट गया था, जिससे खेतों में पानी भर गया था। उस समय नहर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कराई थी। हालांकि बीती रात उसी स्थान पर दोबारा रजबहा टूट गया, जिससे बड़ी मात्रा में पानी खेतों में फैल गया और कई किसानों की फसलें डूब गईं।
किसानों का आरोप है कि रजबहा में सिल्ट की समय पर और उचित सफाई न होने के कारण पानी का दबाव बढ़ जाता है, जिससे नहर टूट जाती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई की गई होती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। किसानों ने नहर विभाग को घटना की सूचना दे दी है और आगे के नुकसान को रोकने के लिए तत्काल मरम्मत की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर गैर एहतमाली गांव में सोमवार को एक
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उपनि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।&nb
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को कले