फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 09 March 2026 20 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचकर लाखों रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
यह मामला 2 जुलाई 2025 को अनीता यादव पत्नी अभरन सिंह यादव निवासी दराब नगर, सफीपुर, उन्नाव की तहरीर पर कोतवाली सदर में दर्ज किया गया था। शिकायत में विमल तिवारी, पृथ्वीपाल, प्रकाश पुत्र ऊदन निवासी लोधनहार, कोतवाली सदर तथा वेद प्रकाश और पंकज के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए 9 मार्च 2026 को पृथ्वीपाल (57 वर्ष) और प्रकाश (52 वर्ष) को लोधनहार, कोतवाली सदर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर गैर एहतमाली गांव में सोमवार को एक
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उपनि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।&nb
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को कले