अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
-
By
Admin
Published - 06 March 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी सोनू (30) पुत्र बेचेलाल अपने चचेरे भाई रवींद्र (24) पुत्र छेदी के साथ बाइक से भटपुरा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में रहमतगंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने रवींद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की कार्ययोजना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के हडहा कस्बे में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 8 मार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशे
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के पुरवा कस्बे के दलीगढ़ी मोहल्ले में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक