उन्नाव में एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 06 March 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएम मशीन तोड़कर नकदी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर ने थाना गंगाघाट में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 मार्च की सुबह करीब चार बजे अज्ञात चोर एटीएम बूथ में घुसकर सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डालकर एटीएम मशीन के कैश डिस्पेंसर बॉक्स को तोड़कर 49,500 रुपये चोरी कर ले गए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को मेहुल द्विवेदी निवासी शुक्लागंज उन्नाव और अरविन्द अवस्थी निवासी घाटमपुर कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार तथा 10,200 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की कार्ययोजना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के हडहा कस्बे में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 8 मार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशे
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के पुरवा कस्बे के दलीगढ़ी मोहल्ले में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक