सद्भावना मंडप का उद्घाटन करने उन्नाव पहुंचे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी
-
By
Admin
Published - 13 June 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी शनिवार को गदनखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने सद्भावना मंडप का उद्घाटन किया और अभिनंदन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
राज्यमंत्री ने कहा कि सद्भावना मंडप का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को शादी-विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए कम खर्च में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक प्रदेश में 1000 से अधिक विकास परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जिनमें सद्भावना मंडप, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सीएससी और पीएससी जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि रामपुर में करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से सद्भावना मंडप तथा बरेली में 130 करोड़ रुपये की लागत से यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं मऊ में आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान भी स्थापित किए गए हैं।
छात्रवृत्ति और रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, रोजगार और स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में हार मिलने पर विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठाने लगता है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, परिवार परामर्श केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार सुबह उन्नाव के परियर क्षेत्र में आई तेज
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में शनिवार को आयो