फूंक मारकर बीमारी ठीक करने का झांसा देकर दंपति से ठगी
-
By
Admin
Published - 13 June 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी एक दंपति को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर ठग ने गहने और नकदी हड़प ली। घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब दंपति इलाज के लिए मोहान जा रहा था।
पीड़िता रूप कुमारी ने मोहान चौकी में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने पति राम मूरत विश्वकर्मा के साथ मोहान स्थित एक अस्पताल जा रही थीं। अस्पताल से कुछ दूरी पहले एक युवक ने उन्हें रोक लिया और फूंक मारकर बीमारी ठीक करने का दावा किया।
झांसे में लेकर युवक ने रूप कुमारी के गले का मंगलसूत्र, कान के बाले और 3500 रुपये नकद ले लिए। इसके अलावा उसने उनके पति के पास रखे 15 हजार रुपये भी अपने कब्जे में कर लिए और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित दंपति ने पुलिस से शिकायत की है। हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, परिवार परामर्श केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार सुबह उन्नाव के परियर क्षेत्र में आई तेज
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में शनिवार को आयो