मारपीट रोकने पहुंचे युवक पर हमला, गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 13 June 2026 22 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पखनापुर गांव में मारपीट का विरोध करने पहुंचे एक युवक पर हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। इसी दौरान एक युवक बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवक के साथ अभद्रता की, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर कई लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
सूचना मिलने पर अजगैन कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना गंगाघाट में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, परिवार परामर्श केंद्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार सुबह उन्नाव के परियर क्षेत्र में आई तेज
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में शनिवार को आयो