अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागा किशोर, कानपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने बचाया
-
By
Admin
Published - 09 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र से अगवा किए गए एक किशोर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्या ने एक नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। सूचना पर उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम खान ने उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि सोमवार को पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर वह घर से निकला था। रास्ते में 3-4 अज्ञात लोगों ने उसे जबरन मारुति वैन में बैठा लिया। मौका मिलते ही वह उनके चंगुल से भागकर कानपुर स्टेशन पहुंच गया।
आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने परिजनों और अचलगंज थाना पुलिस से संपर्क किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को उसके परिजनों और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन शिव म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र से अगवा किए गए एक किशोर को रेलवे सुरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना के न
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह जाजमऊ चौकी के पास गंगा पुल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार ज्येष्ठ माह के छठे बड़े