ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 9 डंपर जब्त
-
By
Admin
Published - 09 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर गठित टास्कफोर्स ने 8 और 9 जून को अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दही, बक्सर और गंगाघाट क्षेत्रों में 190 वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 9 डंपर जब्त किए गए तथा 16 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा बिना हेलमेट 25, बिना सीटबेल्ट 15, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 4 और रॉन्ग साइड चलने पर 4 चालान किए गए। एक वाहन रॉन्ग साइड तथा एक मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने पर जब्त किया गया। संबंधित चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी शुरू की गई है। अभियान से 6.18 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन शिव म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र से अगवा किए गए एक किशोर को रेलवे सुरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना के न
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह जाजमऊ चौकी के पास गंगा पुल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार ज्येष्ठ माह के छठे बड़े