यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 09 June 2026 5 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज तथा जनता शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाएं परखी। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शुचिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम सक्रिय रूप से कार्य करें, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन शिव म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र से अगवा किए गए एक किशोर को रेलवे सुरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना के न
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह जाजमऊ चौकी के पास गंगा पुल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार ज्येष्ठ माह के छठे बड़े