दो सड़क हादसों में वृद्धा समेत तीन घायल, दो रेफर
-
By
Admin
Published - 09 June 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिले के सफीपुर और आसीवन थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहली घटना उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमालुद्दीन गांव के पास हुई। तालिब सराय निवासी मोहम्मद आलम अपने मामा मुख्तार के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्ची को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों घायल हो गए। डॉक्टरों ने मोहम्मद आलम की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।
दूसरी घटना आसीवन क्षेत्र के मुंडा नहर पुल पर हुई, जहां पुरवा कुड़ीना निवासी वृद्धा नंदी पोते अभिजीत सिंह के साथ मंदिर जा रही थीं। अचानक चक्कर आने से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन शिव म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र से अगवा किए गए एक किशोर को रेलवे सुरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना के न
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह जाजमऊ चौकी के पास गंगा पुल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार ज्येष्ठ माह के छठे बड़े