चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, बिजली आपूर्ति ठप, फसलों को भारी नुकसान
-
By
Admin
Published - 09 June 2026 14 views
सार्थक संवाददाता
उन्नाव के चकलवंशी क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे आए भीषण चक्रवाती तूफान ने व्यापक तबाही मचाई। तेज रफ्तार हवाओं के चलते कई कच्चे मकानों की दीवारें ढह गईं, जबकि दर्जनों घरों के टिनशेड और छप्पर उड़कर दूर जा गिरे। अचानक आए तूफान से लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
तूफान के कारण क्षेत्र में कई विशाल पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग और ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए। बिजली की लाइनें टूटने से रात तीन बजे से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग के अनुसार व्यवस्था बहाल करने में समय लग सकता है।
बेमौसम तूफान से किसानों और बागवानों को भी भारी नुकसान हुआ है। आम के बागों में बड़ी मात्रा में फल गिर गए, जबकि सब्जियों और अन्य फसलें भी प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने नुकसान का सर्वे कर पीड़ित परिवारों और किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन शिव म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र से अगवा किए गए एक किशोर को रेलवे सुरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना के न
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह जाजमऊ चौकी के पास गंगा पुल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार ज्येष्ठ माह के छठे बड़े