इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
-
By
Admin
Published - 02 June 2026 5 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सेवा हॉस्पिटल में भर्ती 27 वर्षीय बिट्टी पत्नी बबलू की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। कुशुम्भी नवाबगंज निवासी बिट्टी को 29 मई को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
सम्बंधित खबरें
-
डंफर और बाइक की, टक्कर में, बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत पथिक पांडे संवाददाता सार्थक टाइमउन्न
-
बी एन शुक्ल सार्थक संवाददाता लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को थाना गंगाघाट क्षेत्र स्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने सरकारी धन के गबन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्ता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा
-
सार्थक समाचार उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलि