खाद्य विभाग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
-
By
Admin
Published - 02 June 2026 14 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल नेता अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों पर सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न, अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
व्यापारियों का कहना है कि कुछ अधिकारी जांच और छापेमारी की आड़ में व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपित अधिकारियों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल ने कहा कि वह खाद्य सुरक्षा मानकों और सैंपलिंग प्रक्रिया का विरोध नहीं करता, लेकिन कथित भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर के खाद्य व्यवसायी दुकानें बंद कर आंदोलन शुरू करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन जिलाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित खबरें
-
डंफर और बाइक की, टक्कर में, बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत पथिक पांडे संवाददाता सार्थक टाइमउन्न
-
बी एन शुक्ल सार्थक संवाददाता लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को थाना गंगाघाट क्षेत्र स्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने सरकारी धन के गबन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्ता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा
-
सार्थक समाचार उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलि