पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बीघापुर थाने समेत कई जगह नई तैनातियां
-
By
Admin
Published - 24 May 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई कंप्यूटर ऑपरेटरों, मुख्य आरक्षियों और कांस्टेबलों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। बीघापुर थाना और लालकुआं चौकी में भी नई तैनातियां की गई हैं।
हाल ही में हुए लूटकांड के मामले में निलंबित किए गए बीघापुर थानाध्यक्ष राजपाल की जगह पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अरविंद कुमार को बीघापुर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं दरोगा मोहित कनौजिया को भी थाना बीघापुर भेजा गया है। विभाग इसे कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मान रहा है।
लालकुआं चौकी इंचार्ज सुनील अवस्थी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात दरोगा गजेंद्र को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिसिंग के मद्देनजर यह बदलाव किए गए हैं।
तबादला सूची में पुलिस लाइन से यातायात शाखा में सबसे ज्यादा फेरबदल हुआ है। कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार प्रजापति को पुलिस लाइन से थाना गंगाघाट भेजा गया है, जबकि हेड कांस्टेबल सौरभ मिश्रा का तबादला कोतवाली से थाना आसीवन किया गया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण और
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पुलिस विभाग की पहल एक बार फिर परिवारों के लिए राहत लेकर आई। जनपद म
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने चोरी के सामान और अवैध तमंचे के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्ता