तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और तमंचा बरामद
-
By
Admin
Published - 24 May 2026 46 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने चोरी के सामान और अवैध तमंचे के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोहरामऊ थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने हिनौरा मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक 24 मई को फिलिप कार्ड कंपनी के कर्मचारी शिवनन्दन निवासी सराय जोगा ने चोरी की तहरीर दी थी। इस पर सोहरामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तलाश करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुधीर निवासी बहेरिया बुजुर्ग थाना असोहा, अनिमेष निवासी मर्दनखेड़ा थाना पुरवा और प्रवीण कुमार निवासी बीकामऊ थाना सोहरामऊ शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं सुधीर के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 12 बोर का जिंदा कारतूस भी मिला।
पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाते हुए तीनों को न्यायालय भेज दिया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण और
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पुलिस विभाग की पहल एक बार फिर परिवारों के लिए राहत लेकर आई। जनपद म
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने चोरी के सामान और अवैध तमंचे के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्ता